प्रकाश सिंह बादल का मंदबुद्धि बच्चा है: भगवंत मान(VIDEO)

12/22/2018 10:28:49 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा में आयोजित आम आदमी पार्टी की रैली में पंजाब के संगरूर से सांसद भगवंत मान भी पहुंचे। यहां मंच से सम्बोधित करते हुए भगवंत मान ने चौटाला और बादल परिवार पर जमकर निशाना साधा। भगवंत मान ने कहा की चौटाला परिवार ने लूटने का काम बादल परिवार से सीखा है, मान ने कहा दोनों पड़ोसी हैं, दोनों के गांव भी साथ-साथ हैं, जब मुख्यमंत्री होते थे तो चंडीगढ़ में दोनों की कोठी भी साथ में होती थी। 

वहीं मान ने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो महीने दो महीने में जेल में भी दोनों एक दूसरे के पड़ोसी होंगे, वक्त बड़ा बलवान है, कुछ साल पहले चौटाला परिवार का हरियाणा में दबदबा था, आज कल दोनों बाप बेटा जेल में बैठकर बिस्कुट बनाते हैं। मान ने कहा कि हमारे पंजाब में प्रकाश सिंह बादल का मंदबुद्धि बच्चा है, वो पंजाब में लोगों को कहते थे कि 25 साल राज करेंगे, लेकिन पिछले चुनाव में 25 सीट भी नहीं आई।

Shivam