राम रहीम को मिली जमानत(VIDEO)

10/5/2018 1:10:33 PM

पंचकूला(उमंग): पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को बड़ी राहत दी है। अाज सीबीआई जज जगदीप सिंह की कोर्ट में 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में सुनवाई हुई, जिसके बाद सीबीअाई कोर्ट ने राम रहीम को जमानत दे दी।

बता दें गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। इसके अलावा 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में गुरमीत राम रहीम पर आज कपिल राठी की CBI विशेष कोर्ट में भी सुनवाई होगी। 

यहां पर साफ कर दें कि राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। इसमें किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है और फिलहाल राम रहीम को जेल की सलाखों के पीछे ही रहना पड़ेगा।
 

Deepak Paul