पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने कृष्‍ण मुरारी

6/2/2018 9:40:42 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान‌ सिंह सोलंकी ने आज हरियाणा राजभवन में आयोजित एक सादे और भव्य समारोह में न्यायमूर्ति कृष्‍ण मुरारी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़े : रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल पर हाईकोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश


इस समारोह में न्यायमूर्ति कृष्‍ण मुरारी के पारिवारिक सदस्यों और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायधीशों के अतिरिक्त पंजाब के राज्यपाल वी. पी. सिंह बदनौर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा, शहरी स्‍थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन, जन स्वास्‍थ्य अभियात्रिंकी राज्य मंत्री बनवारी लाल, हरियाणा के मुख्य सचिव डी. एस. ढेसी और हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सम्बंधित आई.टी. आधारित 7 एप्लीकेशन व कार्यक्रम शुरू


न्यायमूर्ति कृष्‍ण मुरारी का जन्म 9 जुलाई, 1958 को हुआ। विधिक क्षेत्र में उनका लंबा और विशिष्ट कैरियर रहा है। अधिवक्ता परिवार से संबंध रखते हुए वे उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के महासचिव और अध्यक्ष भी रहे। उन्हें कंपनी मामलों और चकबंदी मामलों में विशेषज्ञता भी हासिल है। न्यायमूर्ति कृष्‍ण मुरारी 7 जनवरी, 2004 को ‌‌अतिरिक्त जज बने तथा 18 अगस्त 2005 को स्‍थाई जज के रूप में शपथ ली थी।

Shivam