पिता से परेशान होकर नाबालिगा ने छोड़ा घर, हुई गैंगरेप की शिकार

6/1/2017 3:38:21 PM

हिसार(विनोद सैनी):जहां सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिए जा रही है, वहीं आज किसी भी सूरत में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार कभी दुर्गा ऑपरेशन चलाती है तो कहीं महिलाओं को महफूस का अहसास दिलाती है। लेकिन आज भी महिलाएं महफूज नहीं है। सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हर अभियान फ़ैल होते साफ़ नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया हिसार में देखने को मिला। हिसार में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। हिसार में भटिंडा से आई लड़की ने हिसार के जी.आर.पी. थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें लड़की के साथ लगभग सात से आठ लोगों ने गैंगरेप किया। सभी लोग हिसार के ही बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग लड़की करीब डेढ़ महीने पहले अपने परिजनों के कथित उत्पीड़न से तंग होकर घर छोड़ आई थी। इसी बीच वह रेलगाड़ी में बैठकर हिसार आ पहुंची। बच्ची का कहना है कि यहां आने का कारण यह था कि उसके पिता शराब पीकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करता था। जिससे परेशान होकर उसने घर छोड़ा। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हिसार रेलवे परिसर में स्थित कैंटीन संचालक, ठेकेदार, शहर में एक बैंक्वेट हाल के नजदीक मोची, हांसी में बस अड्डे के नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति तथा अलवर के एक वकील सहित करीब 8 लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जनवादी महिला समिति के हस्तक्षेप के चलते रेलवे पुलिस ने लड़की का अस्पताल में मैडीकल करवाकर सभी आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी राजेंदर प्रसाद ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मुक़द्दमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। छानबीन के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।