नोटबंदी से महंगाई बढ़ी, GDP में आई गिरावट

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 12:08 PM (IST)

लुधियाना: विधानसभा चुनावों में व्यापारी विरोधी उम्मीदवार को व्यापार मंडल समर्थन नहीं करेगा। यह बात पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील मेहरा, राधेशाम आहूजा, मोहिंद्र अग्रवाल व पवन लैहर ने एक बैठक के दौरान कही। बैठक में नोटबंदी, जी.एस.टी. में शामिल व्यापार विरोधी प्रावधान और आगामी चुनाव संबंधी चर्चा हुई। मंडल ने राज्य के चुनावों की समीक्षा के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि डिजीटल इंडिया के सपने देखने वाली सरकार यह नहीं जानती कि देश में केवल 7 लाख पी.ओ.एस. मशीनें हैं, जोकि 130 करोड़ की जनसंख्या के लिए कम है। उन्होंने बैंक सुरक्षा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय का सॉफ्टवेयर परिस्थितियों के विपरीत नहीं हैं क्योंकि 67 फीसदी केसों में डिफॉल्ट हो रहा है।

मेहरा ने कहा कि जी.एस.टी. को मनी बिल के तौर पर राज्यसभा से पास करवाया जाए और इसमें शामिल कैद जैसे सख्त प्रावधान को हटाया जाए। इससे देश का विकास होगा। उन्होंने यह भी मांग की कि जी.एस.टी. कौंसिल में मध्यम व छोटे व्यापारियों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। पंजाब पर 1,25,000 करोड़ पर ङ्क्षचता जताते हुए कहा कि राजनीतिक दल अपना ही न सोचें, बल्कि अपने चुनाव मैनीफैस्टो के वायदों को पूरा करें। इस अवसर पर परमजीत सूद, कमल भंडारी, विकास लैहर, रोहित कपूर, लोविट सोनी, काला वशिष्ठ, मुकेश उप्पल आदि शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static