भाजपा से पुराना और पक्का नाता: प्रकाश सिंह बादल

1/20/2019 8:23:43 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने सिरसा पहुंचे। इस मौके पर मीडिया से ज्यादा बातचीत तो नहीं की, लेकिन बादल ने हरियाणा की राजनीति पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि न तो वो किसी के खिलाफ बोलते हैं और न ही किसी के हक में बोलते है। उन्होंने कहा कि उनका भाजपा से पुराना और पक्का नाता है।

वहीं अकाली दल पार्टी का हरियाणा में चुनाव लडऩे के प्रश्न पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल और कोर कमेटी मिल कर ही हरियाणा में चुनाव लडऩे का फैसला करेंगे। जब हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा तभी इस बारे फैसला लिया जाएगा।

Shivam