पनबस व पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने पंजाब सरकार खिलाफ खोला मोर्चा

7/11/2022 1:16:32 PM

जालंधर (सोनू): राज्य में आज पनबस व पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ गेट रैली की जा रही हैं। बता दें कि कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने और पक्का करने जैसी मांगों को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने की वजह से एक बार फिर पनबस व पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपनी मांगे पूरा को न माने जाने पर सरकार के खिलाफ यह कदम उठाया है। आज पनबस व पी.आर.टी.सी. बस मुलाजिमों द्वारा  27 डिपो के बाहर गेट रैलियां की जा रही हैं।  

आपको बता दें कि 13 जुलाई को पंजाब के सभी बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। 2 घंटे की हड़ताल करके पंजाब सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया जाएगा। अगर फिर भी सरकार के सिर पर जूं न रेंगी तो फिर चक्का जाम करके राज्य स्तर का संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि पनबस के किसी भी ठेका कर्मचारी को पक्का नहीं किया जा रहा है। वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila