बीच सड़क घेरकर मार डाला पंजाब पुलिस के ASI, पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 01:12 PM (IST)

जालंधर: लोहिया खास में गांव मेहराज वाला रोड पर गट्टा मंडी कासू निवासी ASI पूरन सिंह बेटे नंद सिंह की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ASI पूरन सिंह कल रात करीब 10:30 बजे शाहकोट से अपनी ड्यूटी पूरी करके मोटरसाइकिल से अपने गांव गट्टा मुंडी कासू लौट रहे थे। मेहराज वाला रोड पर अनजान लोगों ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच, जब राहगीर घायल पूरन सिंह के पास रुके, तो पूरन सिंह ने अपना मोबाइल फोन खोलकर उन्हें अपने घर का नंबर दिया। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। जिसके बाद ASI को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

इसी दौरान किसी ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पूरन सिंह के परिवार में पत्नी, 3 बेटियां जो शादीशुदा हैं और 2 बेटे हैं। जानकारी देते हुए थाना चीफ सुखजिंदर सिंह खैरा ने बताया कि कैमरे चेक करने के बाद घटना का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने लूट की घटना होने से इनकार किया है। पूरन सिंह के भतीजे ने बताया कि ASI के सिर पर 2 चाकू जैसे धारदार हथियारों से हमला किया गया है, जो दुश्मनी के कारण किया गया हो सकता है, जिसकी रिपोर्ट पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News

static