डेरे में बिग बॉस शो करवाता था राम रहीम

9/9/2017 10:28:20 PM

चंडीगढ/सिरसा: आप यह बात जानकर शायद चौंक जाएंगे कि राम रहीम डेरा सच्चा सौदा में रिएलिटी शो बिग बॉस के नाम पर अपना बिग बॉस शो चलाता था। इस शो की स्टार कोई और नहीं राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत होती थी। इसमें भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए नियम और कानून तय किए जाते थे जो कि हनीप्रीत पर लागू नहीं होते थे। वह खुद इन नियमों का पालन नहीं करती थी। 

सबसे खास बात तो यह है कि इस शो के नियमों को राम रहीम की इच्छा के अनुसार कभी भी बदल दिया जाता था। वह किसी को भी अपनी मर्जी से शो में शामिल कर लेता था और अपनी मर्जी को बाहर का रास्ता भी दिखा देता था। खबरों के मुताबिक राम रहीम ने इस घर का निर्माण 2009 में कराया था। इस शो में हनीप्रीत का पूर्व पति विश्वास गुप्ता भी भाग ले चुका है। इस घर के प्रत्येक कोने में कैमरे लगाए गए थे। इतना ही नहीं घर के बाथरूम में भी कैमरे लगाए गए थे।