गायक मास्टर सलीम की टीम का करनाल हाईवे पर एक्सीडेंट, कई लोग घायल (VIDEO)

12/25/2017 2:23:02 PM

करनाल(विकास): सर्द मौसम के कारण कोहरे ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण आए दिन कई सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं करनाल हाईवे पर एक शो के बाद दिल्ली से पंजाब लौटते वक्त मशहूर सिंगर मास्टर सलीम की आर्केस्ट्रा वैन का नीलोखेड़ी के निकट पंजाबी ढाबे के सामने एक ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया। वैन का ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया, वहीं टीम के अन्य तीन लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को करनाल स्थित पार्क अस्पताल ले जाया गया। 
जानकारी के अनुसार मास्टर सलीम की टीम दिल्ली में अपना प्रोग्राम करके पंजाब जा रही थी। वहीं कोहरे के चलते उनकी टेंपो ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें ड्राइवर को फ्रैक्टर हुआ है अौर टीम के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं।

टेंपो ट्रैवलर में सलीम की टीम के सदस्य थे। वे खुद दूसरी गाड़ी में आ रहे थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मास्टर सलीम दिल्ली से करनाल के पार्क अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम का हाल चाल जाना अौर उनका इलाज करवाकर पंजाब के लिए रवाना हो गए।