पंजाब में खूनी खेल खेलने वाला विक्की गौंडर विदेश फरार

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 11:52 AM (IST)

जालंधरः गैंगस्टरों को पकड़ने में नाकाम पंजाब पुलिस एक बार फिर हाथ मलती रह गई। सरेअाम कातिलाना मंजर को अंजाम देने वाला नाभा की मैक्सीमम सिक्योरिटी जेल तोड़ भागा खूंखार गैंगस्टर विक्की गौंडर पुलिस को चकमा दे विदेश फरार हो गया।

इसकी जानकरी देते शेर खुब्बन गैंग ने  फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा कि शेर खुब्बन गैंग की सभी साथियों को बधाई क्योंकि अपना वीर विक्की गौंडर विदेश चला गया है। भगवान अपने वीर पर मेहर करे। 
 
 

दहशत का दूसरा नाम हरजिन्दर सिंह उर्फ विक्की गौंडर ने 21 जनवरी 2015 को पुलिस की मौजूदगी में खतरनाक गैंगस्टर और शार्प -शूटर सुखां काहलवां को गोलियों से भून दिया  था जिसके बाद पुलिस ने विक्की को 20 दिसंबर 2015 को तरनतारन से गिरफ्तार किया था और पिछले साल 27 नवंबर को बिकी गौंडर नाभा जेल  से फारर हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static