सड़क हादसों में 3 की मौत, 3 घायल

7/16/2018 2:34:55 PM

रेवाड़ी(वधवा): फरीदाबाद में सी.एम. मनोहर लाल के कार्यक्रम में वी.आई.पी. ड्यूटी के लिए जा रहे हरियाणा पुलिस के जवानों की कार कोसली क्षेत्र के गांव बव्वा के पास असंतुलित होकर पलटती हुई पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सूचना के बाद नाहड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोड शो होना था। उनकी सुरक्षा को लेकर नारनौल में तैनात पुलिस के कुछ जवानों की ड्यूटी फरीदाबाद में लगाई गई थी। देर रात चरखी दादरी के गांव झींझर का रहने वाला 25 वर्षीय बसंत अपने साथी जवानों के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। रास्ते में गांव बव्वा के पास चालक ने कार का संतुलन खो दिया और वह पलटते हुए एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बसंत की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य जवान घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

रेवाड़ी (वधवा): जाटूसाना स्थित आई.टी.बी.पी. ट्रेङ्क्षनग सैंटर के बाहर बाइक सवार एक जवान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में आई.टी.बी.पी. के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जाटूसाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रोहतक के गांव बरान का रहने वाला 48 वर्षीय ओमकुमार आई.टी.बी.पी. का जवान था। रविवार दोपहर वह बाइक पर सवार होकर रोहड़ाई से जाटूसाना स्थित ट्रेङ्क्षनग कैम्प में जा रहा था। इसी दौरान ट्रेङ्क्षनग सैंटर के सामने एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। ट्रेङ्क्षनग सैंटर में मौजूद साथी जवानों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जाटूसाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

महेंद्रगढ़ (जगदीश): क्षेत्र के गांव नांगल सिरोही में शनिवार देर सायं बाइक और कार की आमने-सामने की भिडं़त में बाइक पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रवीन पुत्र हवासिंह (27) निवासी नांगल सिरोही, हरिराम पुत्र छाजुराम (40) निवासी नांगल सिरोही, सुनील पुत्र गंगाराम (24) निवासी बनवास बाइक द्वारा शहर में किसी कार्य के लिए आ रहे थे। सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। 

जहां पर चिकित्सकों ने प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया। हरिराम, सुनील को प्राथमिक उपचार देकर पी.जी.आई. रोहतक के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने रविवार को पुलिस ने मृतक के परिजन रोहताश के बयान पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पोस्टर्माटम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
 

Rakhi Yadav