जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी काबू

10/18/2020 4:12:11 PM

रेवाड़ी : सी.आई.ए. व शहर थाना पुलिस ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने वाले झोटा गैंग के सदस्य अर्जुन  उर्फ मिक्का निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार किया है। 31 जुलीई को अजय नगर निवासी लक्ष्मी दोपहर को 1.30 बजे अपने घर पर बेटे मनीष के साथ मौजूद थी।

उसी समय मिक्का ने आवाज देकर घर का गेट खुलवाया और उसके साथ रोहित व तन्नु घर में घुस आए। उन्होंने मनीष पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए बीती शाम को उक्त आरोपी को काबू किया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

Manisha rana