ससुर ने की बहू से छेड़छाड, गोली खिलाकर करवाया गर्भपात

10/1/2015 12:45:51 AM

रेवाड़ी (वधवा): जाटूसाना क्षेत्र के गांव खुशपुरा की एक विवाहिता ने ससुरालियों पर गोली खिलाकर गर्भपात करवाने व ससुर व रिश्तेदार द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला महिला थाना में दर्ज करवाया है। विवाहिता के अनुसार उसका विवाह कोसली निवासी जयदीप के साथ वर्ष 2013 में हुआ था। उसे पहले तो दहेज के लिए प्रताडि़त किया गया। 
 
उनकी मांग पूरी करने से जब उसके परिजनों ने इंकार कर दिया तो उन्होंने धोखे से गोली खिलाकर गर्भपात करवा दिया। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसका ससुर हिम्मत सिंह व एक रिश्तेदार उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।  महिला थाना की जांचकत्र्ता अधिकारी हीरामणि ने बताया कि उक्त आरोपों संबंधी धाराओं में पति व ससुर के अलावा सास तारामणि, देवर विर्क कुमार निवासी कोसली तथा अजय यादव पोता महेन्द्रगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।