बैंक्वेट हॉल संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 02:06 PM (IST)

रेवाड़ी : शहर के दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल शिवम गार्डन के संचालक को एक युवक ने देर रात गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में रोहतक पी.जी.आई. एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हमलावर का सुराग नहीं लग पाया है। 

शहर के घीसा की ढाणी निवासी देवेंद्र ने दिल्ली रोड पर शिवम गार्डन बनाया हुआ है। शुक्रवार की रात वह गार्डन में ही मौजूद था। इसी दौरान निकट रहने वाला विकास वहां आया और भ्रमण के लिए गार्डन के अंदर चक्कर लगाने लगा। रात ज्यादा होने पर देवेंद्र ने उसे घूमने से जब मना किया तो विकास ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। गोली की आवाज  सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब तक विकास फरार हो चुका था। घायल देवेंद्र को ट्रोमा सैंटर में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। वहीं शहर थाना पुलिस ने विकास के खिलाफ केस दर्ज कर कार्ऱवाई शुरु कर दी है। 

           


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static