ओ.एल.एक्स. पर गाड़ी खरीदना पड़ा महंगा, 7 लाख की चपत

7/27/2017 4:09:49 PM

रेवाड़ी,(वधवा):ओ.एल.एक्स. पर मिहिंद्रा एक्स.यू.वी.डब्ल्यू.-8 गाड़ी देख उसे खरीदने का मन बना बैठा असम राइफल का जवान लगभग 7 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया। रेवाड़ी निवासी जवान गिरवर सिंह ने ओ.एल.एक्स. पर महिंद्रा एक्स.यू.वी.डब्ल्यू.-8 गाड़ी को देखी और इसे खरीदने के इरादे से इसमें लिखे हैदराबाद के डीलर चरण के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया। उसने बताया कि गाड़ी का मालिक आस्ट्रेलियन है जिससे आप मोबाइल पर सम्पर्क कर सकते हैं। बातचीत होने के बाद सौदा 6.98 लाख रुपए में तय हुआ और यह राशि डीलर चरण के बैंक खाते में जमा करवाने को कहा गया। 

गिरवर ने डीलर द्वारा दिए गए खाते में 6.98 लाख रुपए जमा करवा दिए। अब डीलर चरण ने जवान को गाड़ी की डिलीवरी दिल्ली में देने की बात कही। बाद में डीलर द्वारा बार-बार उसे गुमराह किया जाने लगा और काफी समय बाद डीलर ने अपने मोबाइल को ही बंद कर दिया। इसके बाद से उसका डीलर से सम्पर्क नहीं हो रहा। अब जवान ने अब इसकी शिकायत पुलिस और सी.एम. विंडो पर की है।