किसानों को किए कृषियंत्रों की सबसिडी के चैक वितरित

11/4/2017 3:01:01 PM

रेवाड़ी(वधवा):जिला के गांव रोहड़ाई में कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलास्तरीय कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने किया। इस मौके पर किसानों को कृषियंत्रों की सबसिडी के चैक वितरित किए गए। वहीं, वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। अतिथियों ने कृषियंत्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

 मेले में कृषि विभाग के डिप्टी डायरैक्टर डा. चांद राम, बावल से कृषि विशेषज्ञ डा. जोगेंद्र, डा. बलबीर सिंह, डा. अनिल समेत अनेक वैज्ञानिकों ने जिलेभर से भारी संख्या में पहुंचे, किसानों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही निवारण किया। किसानों को पैदावार बढ़ाकर अपनी अार्थिक स्थिति मजबूत करने के टिप्स भी दिए। मंच संचालन विभाग के एस.डी.ओ. दीपक यादव ने किया। यह मेला भाजपा के  पूर्व मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह व सुजान सिंह के प्रयासों से लगाया गया। इस मौके पर ग्राम सरपंच अजय सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य महावीर सिंह समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व जिलेभर से पहुंचे किसान मौजूद थे।