सी.एम. फ्लाइंग ने रेड कर पकड़े 31 क्विंटल पटाखे, व्यापारियों में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 04:03 PM (IST)

बावल : बावल कस्बा के हसनपुरा में सोमवार को सी.एम.फ्लाइंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी के गोदाम पर छापा मारकर अवैध रुप से स्टोर किए गए 31 क्विंटल अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा है। सी.एम. फ्लाइंग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। 

सी.एम. फ्लाइंग की टीम के उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने मोहल्ला हसनपुरा में व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा। टीम ने यहां से कुल 31 क्विंटल पटाखे बरामद किए हैं। टीम के साथ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अशोक रावत व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक नरेश यादव भी थे। सी.एम. फ्लाइंग के उप निरीक्षक सतवीर सिहं ने  कहा कि अवैध रुप से पटाखे रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में सरकार के आदेशों की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static