सी.एम. विंडो की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करें : सी.टी.एम.

8/20/2019 1:04:34 PM

रेवाड़ी (गंगाबिशन): नगराधीश अजय चोपड़ा ने कहा कि सी.एम. विंडो पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें तथा उसकी ए.टी.आर. रिपोर्ट भी भेजे। नगराधीश सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में सी.एम. विंडो, सरल पोर्टल व सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सी.एम. विंडो पर कुल 12 हजार 710 शिकायतें प्राप्त हुई हंै जिनमें से 11 हजार 872 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है तथा 838 शिकायतें लम्बित है जिन पर कार्य किया जा रहा है। सी.टी.एम. ने कहा कि सी.एम. विंडो पर 461 शिकायतें ओवर डयू चल रही है उन पर तुरंत कार्रवाई कर उनकी रिपोर्ट भेजें। 

सी.टी.एम. ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट अपडेट करें। उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सी.एम. विंडो पर प्राप्त हुई शिकायतों के निपटान में देरी न करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सी.एम. विंडो के संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रतिदिन व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखेंं। बैठक में बताया गया कि सी.एम. विंडो पर आने वाली शिकायतों में मुख्य रूप से डी.डी.पी.ओ. की 75, बी.डी.पी.ओ. खोल 35, बी.डी.पी.ओ. जाटूसाना की 28, बी.डी.पी.ओ. रेवाड़ी 26, बी.डी.पी.ओ. नाहड 29, बी.डी.पी.ओ. बावल 27 लम्बित है।

नगराधीश ने बताया कि गया कि रेवाड़ी जिला सरल पोर्टल पर सेवाएं देने में प्रदेशभर में नंबर 4 पर है। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सौम्या गुप्ता, सभी बी.डी.पी.ओज. व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Isha