रंगों का त्यौहार भाईचारे को करता है मजबूत : शिक्षामंत्री

3/23/2019 1:07:14 PM

महेंद्रगढ़ (मोहन/परमजीत): मार्च प्रदेश के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार न केवल रंगों का त्यौहार है बल्कि पुराने गिले-शिकवे भुलाने का त्यौहार है। शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि रंगों का यह अनूठा त्यौहार एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार लोगों के जीवन में रंग भरने के साथ-साथ सभी को समाज में सद्भाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। होली के अवसर पर वे तथा युवा बलाना की पहाडिय़ों पर भजन संध्या मनाने के लिए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के लोगों को होली की बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में होली का त्यौहार पावन तरीके से मनाया जाता है। इस मौके पर सभी अपने गिले-शिकवे भुलाकर रंगों के इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। शिक्षामंत्री ने कहा कि होली का त्यौहार महेंद्रगढ़ के युवाओं के साथ बलाना की पहाडिय़ों पर मनाया तथा भजन संध्या तथा कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए भी त्यौहार की मंगलकामनाएं दीं। बाद में गौशाला में गऊ को गुड़ व अन्न भी खिलाया। इस मौके पर अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। 
 

kamal