नौकरी दिलवाने के नाम पर चचेरी बहन से रेप, गिरफ्तार

8/10/2019 2:18:51 PM

रेवाड़ी: एक ईंट-भ_े पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपनी चचेरी बहन के साथ ही दुष्कर्म करने के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान नीमका थाना क्षेत्र निवासी तेजपाल के रूप में हुई है। जांचकत्र्ता पुलिस अधिकारी बीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले राजस्थान निवासी एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि चाचा के लड़के तेजपाल ने 19 जुलाई को उसे ईंट-भ_े पर नौकरी दिलाने के बहाने रेवाड़ी शहर में बुलाया था।

दिन में वह उसके साथ घूमती रही लेकिन शाम होने के बाद तेजपाल ने कहा कि वह भ_े पर अगले दिन नौकरी लगवा देगा। उसने रात को ही एक होटल में कमरा ले लिया। उसने उस पर विश्वास किया और उसके साथ कमरे पर ठहर गई लेकिन उसने विश्वासघात करते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।  उसने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। अगले दिन वह उसे ट्रेन के रास्ते गांव पहुंचा और घर छोड़कर फरार हो गया। तत्पश्चात उसने शहर थाना में पहुंचकर तेजपाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इस प्रकरण में पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। 

Isha