2 वर्षीय बच्चे की जंगले के नीचे दबने से मौत

12/26/2017 11:18:33 AM

महेंद्रगढ़(ब्यूरो):गांव लावन में 2 वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुहेल (2) वर्षीय अपने मामा के घर आया हुआ था। घर में मकान बनाने का कार्य चल रहा था। एक तरफ जंगला खड़ा किया हुआ था। बच्चा खेलते समय जंगले के पास पहुंच गया और उसे हिलाने लगा। जंगला हिलने से वह बच्चे पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए उप नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। गौरतलब है कि सुहेल के पापा की भी लगभग 6 माह पहले किसी हादसे के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में मातम की लहर छाई हुई है।