दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

10/28/2017 1:08:20 PM

रेवाड़ी(वधवा): एक महिला के साथ दुष्कर्म करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बालावास अहीर निवासी हेमचन्द उर्फ  कालू को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया गया। उसे अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। जांचकर्ता महिला अधिकारी सुमन ने बताया कि महिला ने हेमचंद पर दुष्कर्म करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए 3 अक्तूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी। 

पीड़िता ने बताया कि वह उसके घर पर राज मिस्त्री का काम करता था। एक दिन उसे घर पर अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर परिवार व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। वह उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म करता रहा। आखिकार तंग होकर उसने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में अपने पति को बताया और महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ  दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और अब उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।