सरकार की सख्ती के बाद लैब टेक्नीशियनों ने वापिस ली हड़ताल

9/20/2016 3:50:09 PM

चंडीगढ़: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने DG हेल्थ को हड़ताल पर गए सभी लैब टेक्नीशियनों को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। सरकार की सख्ती के बाद लैब टेक्नीशियनों ने हड़ताल वापिस ले ली है।  

 

मिली जानकारी के अनुसार लैब टेक्नीशियन प्रतिनिधिमंडल की ACS स्वास्थ्य मंत्री राजन गुप्ता के साथ बैठक हुई। बैठक में लैब टेक्नीशियन की सभी मांगों पर सहमति बनी। ACS स्वास्थ्य मंत्री राजन गुप्ता ने सस्पेंड कर्मचारियों के संस्पेंशन रद्द करवाने का भरोसा दिया है।