शादी के 10 दिन बाद खुल गई नई नवेली दुल्हन की पोल, दुल्हा गायब

9/7/2016 1:12:52 PM

नई दिल्ली: हरियाणा के रेवाड़ी में हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला जहां शादी के महज के 10 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन घर से गायब हो गई। 
 
बेटे की शादी को लेकर चिंतत थे घरवालें
जानकारी मुताबिक तीन बहनों के अकेले भाई विकास की कहीं भी शादी नहीं हो रही थी। घरवालों उसकी शादी को लेकर काफी चिंतत थे। इसी बीच विकास के पिता जगदीश की मुलाकात शादी कराने वाले ऐसे गिरोह से हुई। जगदीश ने उनसे अपने बेटे की शादी करने की इच्छा जाहिर की। उस शख्स ने उनसे कहा कि दुल्हन तो मिल जाएगी लेकिन 90 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। बेटे की शादी का सपना दिल में सजाए विकास के पिता ने उन्हें 90 हजार रुपए दे दिए। फिर उन्हें दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक लड़की दिखाई गई। विकास और उनके घरवालों को लड़की पंसद आ गई। इसके बाद विकास की शादी धूमधाम से कर दी गई। विकास की शादी में सारे रिश्तेदार शामिल हुए। 
 
शादी के 10 दिन बाद खुली दुल्हन की पोल
शादी के 10 दिन बाद ही शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई एक रात दुल्हन बेटे विकास को लेकर घर से गायब हो गई। जब घरवाले सुबह उठे तो वह बेटे विकास को और दुल्हन को घर में न देखकर हैरान रह गए। बेटे और उसकी पत्नी के गयब होने के बाद घरवालों को समझ आया कि वह शादी कराने वाले गिरोह का शिकार बन गए। घरवालों ने अब इस बात की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस अब केस दर्ज कर मामलें की जांच में लगी हुई है।