नुकीली चीज घोंपकर युवक को दी दर्दनाक मौत

6/27/2016 10:53:57 AM

रेवाड़ी (पंकेस): जिला के नयागांव दौलतपुर की झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसके पास ही बर्फ तोडऩे वाला सुआ भी बरामद हुआ है। उसके चेहरे को सुए से घोंपकर क्षत-विक्षत किया हुआ है। जिससे उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। 

 

जानकारी के अनुसार नयागांव दौलतपुर की झाडिय़ों में एक राहगीर ने शव को देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के पास से बर्फ तोडऩे का नुकीला सुआ भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि इसी सुए से इसकी हत्या की गई है। उसके चेहरे पर सुए से कई वार किए गए हैं, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके चेहरे पर चीटियां भी लग चुकी हैं और शव से दुर्गंध आ रही है। 

 

जांचकर्ता सांवल राम का कहना है कि हत्या 3 से 4 दिन पहले की गई है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल है। उसके हाथ पर रवि कुमार गुदा हुआ है। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। जांच की जा रही है।