लड़की को बंधक बनाकर जीजा-साले ने किया गैंगरेप (Pics)

6/27/2016 5:50:22 PM

रेवाड़ी (पवन कुमार वर्मा): रेवाड़ी में बिहार मूल की एक लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।  

 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बिहार से युवती काम की तलाश में दिल्ली आई थी। जहां से राजीव नाम का युवक एक लड़की को नौकरी के नाम पर अपने जीजा के साथ बहला फुसला कर कोसली ले आया, जहां दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 

 

मौका देख लड़की ने जीजा के फोन से पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।