महिला को रास्ते में रोक मनचले ने की छेड़छाड़

11/30/2015 1:11:32 PM

रेवाड़ी (वधवा): महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। खोल थाना के गांव नांगल जमालपुर निवासी 35 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि 23 नवंबर की शाम वह डवाना गांव में किसी काम से गई हुई थी।

इसी दौरान गांव डवाना निवासी सुनील ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। महिला थाना पुलिस ने सुनील खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।