रेलवे स्टेशन में स्वच्छता सेवा का शुभारम्भ

9/12/2019 2:12:03 PM

रेवाड़ी (वधवा): रेवाड़ी जंक्शन पर बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ का शुभारंभ आर.पी.एफ. के बंसराज सरोज के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक सतपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक करने व सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शुरू किया गया हैं।

यह अभियान 11 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर चलाया जाएगा। बंसराज सरोज ने कहा कि हमारे आस-पास सफाई रहेगी तो ही हम स्वस्थ जीवन जी पाएंगे। हम सबको मिल जुलकर सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के सभी लोगों को जागरूक करना होगा।

इस मौके पर आर.पी.एफ. इंस्पैक्टर लक्ष्मण गौड़ व सी.एच.आई. बोटन सिंह सहित अन्य सभी कर्मचारियों ने रैली निकालकर यात्रियों को जागरूक किया व रेल परिसर में फैले कूड़े को उठाने में अपना श्रमदान दिया।

इस अभियान में एच.आई. राजेश मेहरा, टी.सी. स्टाफ नितेश कुमार, टी.एक्स.आर. नारायण सिंह यादव, ए.डी.एस.टी.ई. अनुराग रावत, आर.पी.एफ. मित्र विनोद पारीक, रमेश वशिष्ठ, बृजेश अग्रवाल, धीरज गोयल, राजेश शर्मा व सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। 

Isha