छत से गिरने से मासूम की मौत

12/22/2017 2:06:12 PM

रेवाड़ी(ब्यूरो):शहर के मोहल्ला विजय नगर में घर की छत के ऊपर खेल रहा एक मासूम बच्चा नीचे गिरने से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला विजय नगर में रहने वाले मनोज का 6 वर्षीय पुत्र चिराग बृहस्पतिवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते अचानक नीचे गिर गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और चिराग को तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।