विवाहिता की मौत, पति पर केस दर्ज

12/13/2018 1:15:24 PM

रेवाड़ी(वधवा): कोसली गांव में बुधवार प्रात: हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। गांव डेरोली-अहीर महेंद्रगढ़ निवासी मृतका सुनीता के पिता रोहतास ने कहा है कि उसने अपनी लड़की की शादी 2009 में कोसली गांव के सुमित से की थी। विवाह के बाद से ही सुमित उसको दहेज के लिए तंग व परेशान करता था।

सुमित को कई बार उन्होंने उसे परेशान न करने के लिए समझाया था। आज प्रात: 6 बजे सुमित ने उन्हें फोन किया कि सुनीता की तबीयत खराब है तथा उसकी हालत गंभीर है। जब वह परिजनों के साथ कोसली पहुंचे तो सुनीता को मृत अवस्था में सोफे पर पड़े पाया। उसने आरोप लगाया कि सुनीता ने तंग व परेशान होकर अपने गले में फंदा डालकर आत्महत्या की है या उसको फांसी लगाकर मारा गया है। उसकी शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

Deepak Paul