विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रताडऩा, दुराचार, गर्भ गिराने व धमकाने का आरोप, केस दर्ज

11/25/2017 3:27:41 PM

रेवाड़ी(वधवा):कोसली स्टेशन क्षेत्र की एक विवाहिता ने नया गांव निवासी अपने पति व ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा, दुराचार, गर्भ गिराने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में मुकद्दमा दर्ज करवाया है। विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 5 वर्ष पूर्व नया गांव निवासी नवीन से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका पति नवीन, सास कौशल्या देवी, देवर बबरूभान व ससुर रोहताश ने दहेज को लेकर मारपीट प्रारंभ कर दी।

उसके देवर ने उसके साथ दुराचार का प्रयास भी किया। इस दौरान उसका पति उसे चंडीगढ़ ले गया। जहां वह गर्भवती हो गई परंतु इस बात का उसके पति को पता लगा तो वह उसे वापस नया गांव ले आया तथा उसे कोई ऐसी चीज खिला दी, जिससे उसका गर्भ गिर गया। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। शिकायत लेकर पहुंचे उसके पिता को ससुरालियों ने बुरा-भला कहते हुए धक्के मारकर घर से निकाल दिया। उसे पति व परिवार वालों से जान का खतरा है। थक-हारकर उसने मामले की शिकायत रेवाड़ी परामर्श व मध्यस्थता केन्द्र को दी। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने कोसली पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।