नकाबपोश बदमाशों ने छीनी महिला की चेन, सी.सी.टी.वी. में हुए कैद

7/3/2020 4:02:43 PM

रेवाड़ी : बृहस्पतिवार को शहर के पॉश मॉडल टाऊन में रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही महिला के गले से नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। दिन-दिहाने हुई यह वारदात सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। मॉडल टाऊन निवासी पुनीत बजाज ने बताया कि उसकी मां गुलशन बजाज व पत्नी पलक घर के सामने ही एक रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही थी।

इसी दौरान बाइक पर पीछे से आए 2 युवकों ने पलक के गले से सोने की चेन झपट ली तथा तेजी से फरार हो गए। उन्होंने शोर भी मचाया। दिन-दिहाड़े झपटमारी की वारदात से लोगों में दहशत है। मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने वारदात के बाद आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली तो बाइक सवार बदमाश फुटेज में नजर आ गए। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाशा कर रही है। सी.सी.टी.वी. में कैद एक बदमाश ने हैल्मेट पहने हुए था तथा पीछे बैठे युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। 


 

Edited By

Manisha rana