नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

2/21/2019 1:25:58 PM

रेवाड़ी (वधवा): माडल टाऊन थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिगा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बावल थाना क्षेत्र निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है। जांचकत्र्ता अधिकारी गिरिराज ने बताया कि नाबालिगा के भाई ने कहा था कि उसकी बहन 27 जनवरी की रात को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने संजय पर नाबालिगा का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। संजय लड़की के घर के निकट एक होटल पर काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया था।

पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि संजय उसे बहला-फुसलाकर पहले राजस्थान में किसी जगह ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे दिल्ली में ले गया तथा वहां भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने अदालत में लड़की के बयान दर्ज करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को शहर के सैक्टर-4 से गिरफ्तार कर लिया तथा बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

Deepak Paul