छत से गिरकर व्यक्ति घायल

6/24/2019 2:07:51 PM

महेंद्रगढ़ (मोहन): मकान की छत से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। लोगों द्वारा उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। चिकित्सकों से मिली जानकारी अनुसार गांव उच्चत का हुकमचंद मकान की छत से अज्ञात कारणों के चलते नीचे फर्श पर आ गिरा जिससे वह घायल हो गया। चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सैंटर रैफर कर दिया। 
 

Shivam