फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

8/30/2019 3:12:37 PM

महेंद्रगढ़: फार्मासिस्ट एसोसिएशन गवर्नमैंट ऑफ  हरियाणा के कर्मचारियों ने लंबित मांगे पूरी न होने पर गुरुवार से उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की।यूनियन के प्रधान जसवंत सिंह यादव, सत्यपाल यादव, संजय यादव, नवीन सोनी, भीम सिंह, राजकुमार, रामअवतार व सतेंन्द्र यादव सहित अनेक कर्मचारियों ने बताया कि एसोसिएशन की लंबित मांगों को लेकर गत 26 से 28 अगस्त का सामूहिक फैसला लिया था।

इसके उपरांत भी सरकार द्वारा कोई संज्ञान न लिए जाने से फार्मासिस्ट वर्ग के कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ खंड महेंद्रगढ़ के प्रधान रणसिंह मालाडा ने भी फार्मासिस्ट कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए समर्थन दिया।

इस अवसर पर नेमचंद, सतपाल यादव, विकास ग्रोवर, संजय यादव, नवीन सोनी, भीमसिंह, विकास कक्कड़, रामनिवास, यादवेन्द्र यादव, रमेश कुमार, विनोद, सतीश यादव, रामकुमार हितेश, नरेश लाठा व रोशनलाल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Isha