राज्यमंत्री ओमपकाश यादव के मीडिया सलाहकार राजेश यादव सहित एक वकील को पुलिस ने फिरौती के मामले में किया गिरफ्तार

3/25/2023 4:53:40 PM

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ओमपकाश यादव के मीडिया सलाहकार राजेश यादव सहित एक वकील को महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अदालत से 2 दिन का रिमांड लिया है।

महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने एक आश्रम के संत की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया है। संत ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसे डरा धमका कर उससे फिरौती की मांग कर रहे हैं। संत की शिकायत पर पुलिस ने एक वकील को हिरासत में लिया और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने इसके पीछे राज्य मंत्री ओमपकाश यादव के मीडिया सलाहकार राजेश यादव मालडा को इसका साजिशकर्ता बताया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में राज्य मंत्री ओमपकाश यादव ने कहा है कि अभियोग किसी पर भी दर्ज हो सकता है यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail