Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

8/19/2019 1:33:41 AM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने खुद को बताया सीएम उम्मीदवार, सरकार बनने पर करेंगे ये काम
आज रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज महापरिवर्तन रैली में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। यहां उन्होंने खुद को आगामी चुनाव का सीएम उम्मीदवार बताया। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर किए जाने वाले कामों पर लंबा-चौड़ा भाषण दिया। रैली में कांग्रेस के प्रति हुड्डा की नाराजगी भी दिखी, क्योंकि उन्होंने धारा 370 का समर्थन करते...
 

नई पार्टी बनाने को लेकर लोगों को बेवकूफ बना रहे है भूपेंद्र हुड्डा: नवीन जयहिंद
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा किसी भी सूरत में नई पार्टी नहीं बना रहे। वह इसके नाम पर लोगों को केवल बेवकूफ बना रहे हैं। हकीकत यह है कि हुड्डा भाजपा की कठपुतली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता को जनहित के काम करवाने हैं तो हरियाणा विधानसभा चुनाव में वह आम आदमी पार्टी को जितवाए और प्रदेश में कांड...
 

दुखद: हरियाणा पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी के चेयरमैन राम निवास का निधन
हरियाणा पुलिस कंप्लेंट ऑथोरिटी के चेयरमैन राम निवास का आज निधन हो गया है। राम निवास रिटायर्ड आईएएस अधिकारी थे, जो प्र्रदेश के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव के पद से रिटायर हुए थे। रामनिवास का निधन कुछ समय पहले ही पीजीआई में हुआ है।
 

महापरिवर्तन रैली: दीपेंद्र हुड्डा के भाषण में सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम नहीं
हरियाणा के रोहतक में बिना कांग्रेस की अनुमति के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने महापरिवर्तन रैली की। इस दौरान उनके बेटे व पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी भाषण दिया। दीपेन्द्र भाजपा सरकार के खिलाफ और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को लेकर करीब 15 मिनट तक का भाषण दिया, लेकिन उसमें कहीं भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी का नाम नहीं लिया।
 

महापरिवर्तन रैली में हुड्डा ने धारा 370 हटाने का किया समर्थन, कहा-कांग्रेस भटक गई है रास्ता
रोहतक के मेला ग्राउंड में महापरिवर्तन रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की शिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार इत्यादि को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।  हुड्डा ने अपने भाषण से पहले कहा कि वे आज मन और आत्मा और सारी पाबंदियों से मुक्त होकर मंच पर पहुंचे हैं। यहां हुड्डा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस रास्ते से भटक गई है, देश मेरे लिए पहले है...
 

जन आशीर्वाद यात्रा: खट्टर के रूप में जनता को मिला 'फ़क़ीर मुख्यमंत्री'- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
हरियाणा के मुुख्‍यमंत्री ने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा कायहां कालका मंडी में आयोजित रैली से आगाज किया। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। यात्रा के लिए रैली में पहुंचने से पहले मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने माता काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।
 

जनस्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, सीवर का पानी न निकलने के कारण धंसी सड़क
सिरसा के रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के ठीक सामने जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते सड़क करीब 10 फुट नीचे धंस गई जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि लंबे समय से यहां सीवर जाम पड़े थे। लोगों के घरों...
 

नेशनल कैंप से निकाली गई साक्षी मलिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बना खतरा
ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक समेत 25 पहलवानों को नेशनल कैंप से निकाल दिया गया है। भारतीय कुश्ती संघ ने महिला पहलवानों के खिलाफ पहली बार बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही साक्षी, किरण और सीमा के वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने पर भी खतरा मंडराने लगा है।
 

यमुना तटीय इलाकों में भयंकर बाढ़ की संभावना, 8 लाख CUSEC से ऊपर पहुंचा HKB का पानी
हरियाणा के यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी तबाही का इशारा कर रहा है। इस पानी से यमुना नदी के साथ लगते हरियाणा के तमाम जिलों के साथ राजधानी दिल्ली के यमुना तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। हालांकि अभीतक ऐसे में अभी तक दो लाख 57 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है, जो अगले 72 घंटों में दिल्‍ली में दस्‍तक दे देगा। पानी की इतनी...
 

हाई फ्लड अलर्ट जारी: कौशल्या डैम से पानी छोड़ा गया तो मच सकती है तबाही
पिछले दो दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने का कारण हो सकती है। इस बारिश से पंचकूला के कौशल्या डैम में पानी का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि प्रशासन को हाई फ्लड अलर्ट/वार्निंग का नोटिफिकेशन जारी करना पड़ा है, जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि यदि कौशल्या डैम से पानी छोड़ा गया तो निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है, जिसके लिए प्रशासन को हर स्थिति से तैयार रहना होगा।

Shivam