2 घंटे टोल प्लाजा रहा फ्री, कर्मचारियों ने वेतन में देरी के चलते किया प्रदर्शन

10/22/2016 4:52:48 PM

रेवाड़ी (पवन कुमार): रेवाड़ी रोहतक नेशनल हाइवे पर स्थित गंगायचा टोल प्लाजा पर आज टोल कर्मियों ने वेतन में देरी और दो कर्मचारियों का ट्रांसफर किए जाने के विरोध मे टोल बूथ फ्री करके प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक टोल बूथ फ्री रखा और वहानों की बिना टोल टेक्स अदा किए बिना आवजाई होती रही। पुलिस प्रशासन टोल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद ट्रांसफर रोके जाने की बात कहकर कर्मचारियों को शांत कराया गया। टोल मैनेजर का कहना है कि करीबन दो लाख रूपय का नुकसान दो घंटे मे हुआ है और वेतन मे अवकाश होने के कारण देरी हुई जो जल्द दिया जाएगा।