खेल उत्सव : अरावली सदन ने कबड्डी में बाजी मारी

7/15/2018 12:22:15 PM

रेवाड़ी(गंगाबिशन): जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को खेल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्याॢथयों ने कबड्डी, खो-खो एवं वालीबॉल में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य सतीश यादव की। खेल उत्सव में मेजबान सदन अरावली ने कबड्डी, हिमालय ने खो-खो तथा नीलगिरी ने वालीबाल में बाजी मारी। शिवालिक सदन तीनों प्रतियोगिताओं में उपविजेता रहा।

निर्णायक की भूमिका वालीबाल में सतबीर सिंह व अशोक सोनी, खो-खो में डा. अनिता यादव व स्मिता तथा कबड्डी में सुमेर सिंह व कैलाश चंद ने निभाई। प्राध्यापिका डा. अनिता यादव, पी.टी.आई. स्मिता तथा अध्यापिका सुमन बाला ने वालीबाल व कबड्डी खेलकर छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर डा. सरिता यादव, रूपेंद्र कुमार, यशवंत राव, जसवंत सिंह, मुकेश सैनी आदि उपस्थित थे।
 

Deepak Paul