छात्र से मारपीट, CCTV फुटेज में कैद हुए हमलावर

7/10/2017 3:42:40 PM

रेवाड़ी (वधवा):शहर के बस स्टैंड के निकट एक छात्र पर हमला करने वाले युवकों पर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी युवकों की तस्वीर सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पाल्हावास निवासी साहिल महाराणा प्रताप चौक स्थित एक कोङ्क्षचग सैंटर पर कोङ्क्षचग ले रहा है। शुक्रवार की सुबह वह रोजाना की तरह बस स्टैंड पर पहुंचा तो करीब एक दर्जन युवकों ने बस स्टैंड के निकट ही उसे रोक लिया और कर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को ट्रामा सैंटर में भर्ती कराया। 

वहीं, पुलिस ने घटना स्थल के पास ही लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज भी कब्जे में लिए थे। सी.सी.टी.वी. में आरोपियों की तस्वीर साफ  नजर आ रही है। उसके बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।