फुल ड्रैस रिहर्सल में विद्यार्थियों ने बिखेरी रंग-बिरंगी छटा

1/24/2019 1:23:44 PM

कनीना (विजय): राजकीय महाविद्यालय कनीना के प्रांगण में मनाए जाने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आज फुल ड्रैस रिहर्सल का आयोजन किया गया जिसका निरीक्षण नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने किया। समारोह में खंड के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी छटा बिखेरी वहीं पुलिस टुकड़ी व एन.सी.सी. कैडेट्स ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक बाबूलाल ने बताया कि लेजियम पी.टी. के लिए 150 विद्यार्थियों का पी.टी. शो में चयन हुआ है। अंतिम रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्यातिथि एस.डी.एम. अभिषेक मीणा होंगे। 
गणतंत्र दिवस के दौरान मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस के जवान ए.एस.आई. कृपाल सिंह के नेतृत्व में परेड कर तिरंगे को सलामी देंगे जबकि इंचार्ज कमांडर इंस्पैक्टर दलजीत सिंह होंगे। 
इस मौके पर मदन लाल शास्त्री, बाबूलाल यादव, अमृत लाल, महेश कुमार, विक्रम सिंह पी.टी.आई., पंकज कुमार एच.एम., सुरेश शर्मा, होशियार शर्मा उपस्थित थे। 

Deepak Paul