दिन प्रतिदिन बढ़ रहा बंदरों का आंतक, व्यक्ति को काटकर किया घायल

2/18/2020 1:44:32 PM

महेंद्रगढ़ (मोहन) : महेंद्रगढ़ निवासी एक व्यक्ति को बंदरों ने काटकर जख्मी कर दिया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ निवासी बिशन कुमार पर बंदरों के एक झुंड ने हमला कर उसे काट लिया। महेंद्रगढ़ निवासी पवन कुमार, गोपाल सैनी, कमल सिंह, गजानंद, अशोक, धर्मपाल, रामनिवास, रामकिशन, देव कुमार व विनोद आदि ने बताया कि महेंद्रगढ़ में दिन प्रतिदिन बंदरों का उत्पात बढ़ रहा है।

बंदरों से निजात दिलवाने के लिए उन्होंने अनेक पर विभाग के उच्च अधिकारियों को मौखिक व लिखित शिकायत भी दे चुके हैं परंतु विभाग के अधिकारियों ने शहर को बंदरों के उत्पात से निजात दिलवाने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। अस्पताल के क्वार्टरों में रह रहे लोगों ने बताया कि पूरे दिन अस्पताल में बंदरों के झुंड देखे जा सकते हैं। ये बंदर उनके क्वार्टरों में भी घुसकर खाने-पीने की वस्तु उठा लाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन बंदरों को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छुडवाया जाए ताकि लोगों को बंदर के उत्पात से निजात मिल सके।

Isha