खुद को CBI का ASP बताकर करता था ठगी, पुलिस ने किया काबू

9/22/2017 5:45:49 PM

रेवाड़ी(पवन कुनार)- रेवाड़ी पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। जो अपनी पहचान  ASP के रुप में बता कर लोगों को जाल में फंसाता था और उनसे धोखाधड़ी करता था जानकारी के अनुसार अारोपी की पहचान जय किशन नाम के रुप में हुई है, जो लोगों को ए.एस.पी. वर्दी का रोब दिखाकर डराता धमकाता था। उसके बाद लोगों से ठगी किया करता था।

अारोपी ने एक महिला के फंर्जी साइन कर  उसके बैंक खाते से एक कार का लोन करवा लिया। जिस बात की शिकायत महिला ने पुलिस को दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अारोपी को काबू कर लिया।

सदर चौकी के डी.एस.पी. गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जय किशन से पूछताछ की जा रही है। जिसमें अारोपी ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात मानी है। कोर्ट में पेशी के बाद अारोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद पता लग पाएगा कि और कौन-कौन ठगी का शिकार हुआ है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।