गेहूं-सरसों खरीद की पेमैंट नहीं करने से व्यापारी तथा किसान परेशान

6/26/2019 12:05:29 PM

कनीना (विजय): कनीना आनाज मंडी के आढ़तियों द्वारा गेहूं व सरसों खरीद एजैंसी खाद्य एवं आपूॢत विभाग के अधिकारियों की मनमानी से पेमैंट नहीं देने पर की गई सी.एम. विंडो की शिकायत के बाद विभाग में खलबली मच गई है। आढ़तियों ने विभाग की कार्यशैली को लेकर अनेकों सवाल खड़े किए हैं।

खरीद के करीब डेढ़ माह बाद भी भुगतान नहीं किए जाने पर व्यापारियों ने एजैंसी के प्रति गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक फसल खरीद के 72 घंटे में किसानों को भुगतान किया जाना था, देरी होने पर ब्याज देने की घोषणा की गई थी।  व्यापारियों ने कहा कि ब्याज देना तो दूर की बात उन्हें डेढ़ माह बाद मूल रकम भी नहीं दी जा रही है। खरीद एजैंसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आढ़तियों ने कहा कि घरोंडा भेजी गई सरसों का वजन कम बताकर उनसे रुपए कट किए जा रहे हैं जबकि यहां धर्मकांटे पर पूरा वजन कर गाड़ी रवाना की थी। ठेकेदार के कहने पर व्यापारियों ने अपने वाहनों से गेहूं का उठान कर गोदाम में भेजा। खरीद एजैंसी ने व्यापारियों से 5 फीसदी जी.एस.टी. भी भरवाया। व्यापारियों ने कहा कि खरीद एजैंसी खाद्य एवं आपूॢत विभाग के अधिकारियों की बदौलत उन्होंने 75 लाख रुपए मजदूरी तथा लाखों रुपए की जी.एस.टी. का भुगतान उनके द्वारा किया हुआ है, जो अभी तक रिफंड नहीं किया गया है। 

 ठेकेदार सुशील हांसी के खिलाफ भी आढ़तियों ने आरोप जड़े हैं। इस बारे में इंस्पैक्टर ध्यान सिंह उप निरीक्षक राहुल की ओर मोबाइल पर कोई रिस्पांस नहीं दिया जा रहा। हालांकि शिकायत के बाद विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। डी.एफ.एस.सी. कप्तान सिंह आरोपों का सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उनका कहना है कि बजट आने के बाद आढ़तियों को पेमैंट कर दी जाएगी। इसके अलावा वे कुछ नहीं बता सकते। उनके इस प्रकार के जवाब से उनकी कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Isha