दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पत्नी ने पति व ससुरालियों के खिलाफ किया केस दर्ज

10/16/2019 12:27:25 PM

रेवाड़ी (वधवा) : महिला थाना पुलिस ने दहेज को लेकर एक विवाहिता को प्रताडि़त करने वाले आरोपी पति राजस्थान के झुंझनू के सूरजगढ़ निवासी अमित को काबू किया है। जांच अधिकारी कविता ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव जैनाबाद निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए ससुरालियों के खिलाफ प्रताडऩा का केस दर्ज करवाया था और ससुर पर कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया था।

विवाहिता के अनुसार उसका विवाह 15 फरवरी, 2017 को सूरजगढ़ निवासी अमित के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की तरफ से दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था। कई बार उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। देर शाम पुलिस ने आरोपी पति अमित को काबू कर लिया है।

Isha