सुनारियां जेल में 2 घंटे बंद रही मुलाकात

9/17/2017 9:19:16 AM

रोहतक:सुनारियां जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे बलात्कारी डेरा प्रमुख राम रहीम की पंचकूला सी.बी.आई. की विशेष अदालत में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या मामलों में जेल से ही वीडियो कांफ्रैंसिंग से पेशी हुई। जिसके चलते जेल प्रशासन ने जेल के मैन नाके पर ही जेल में बंद बंदियों व कैदियों के परिजनों को मुलाकात नहीं करने दी। जिसके चलते 2 घंटे तक दूर-दूर से आए लोगों को धूप में खड़ा रहना पड़ा। उन्होंने समय कम होने की दलील भी दी लेकिन एक नहीं सुनी गई। जेल में बंद बंदियों से मिलने आई महिला का कहना था कि पाप बाबा ने किए हैं तो वह भुगते। हम बिना किसी बात के क्यों परेशानी झेलें। 

उन्होंने कहा कि एक दुराचारी बाबा के कारण जेल में बंद 1500 बंदियों व कैदियों को परेशानी हो रही है। साथ ही मुलाकात के समय उनके परिजन भी परेशान हो चुके हैं। एक तो इतनी दूर-दूर से चलकर आते हैं, दूसरा इतनी चैकिंग के बाद मुलाकात कक्ष तक जाने दिया जाता है। जिसके कारण उन्हें घर जाते-जाते रात हो जाती है। 2 घंटे तक चली पेशी के बाद ही जेल में बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात करने दी गई।