सोमवार को हल्की बारिश से 7 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

6/25/2019 1:38:06 PM

रोहतक : सोमवार को दिन गर्म और शाम सुहानी रही। शाम ढलते-ढलते आई बारिश ने लोगों को गर्मी से पूर्ण राहत दिलाई। दिनभर के मौसम पर नजर डालते तो दिन का तापमान जहां 40 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं शाम को बारिश के चलते 40 से गिर 33 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी 2 दिन भी तेज आंधी के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है।

उन्होंने कहा कि बारिश व तेज हवा में अपने आपको सुरक्षित रखें, संभव हो तो घर से बाहर न निकले। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड गया। बीते 3 दिनों के मौसम की बात करें तो वातावरण में उमस व गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा था। इतना हीं नहीं लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था।

Isha