रंजिश के चलते युवक पर बरसाई गोलियां

9/4/2015 2:01:35 AM

रोहतक : कलानौर में बीती देर रात मामूली कहासुनी के चलते 2 युवकों ने एक युवक पर गोलियां बरसा दी। जिसमें युवक को कमर में 2 गोलियां लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

 
जानकारी के अनुसार कलानौर के वार्ड 12 निवासी भोलू उर्फ संदीप का कुछ दिन पहले कलानौर के ही दीपू व मोहित के साथ झगड़ा हुआ था जिसके चलते दोनों के उससे रंजिश रखने लगे। जिसके चलते बीती रात को करीब दीप व मोहित ने मिलकर भोलू उर्फ संदीप पर गोलियां बरसा दी। जब साथ लगते मकान मालिक आवाज सुनकर बाहर आया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्रपाल व डी.एस.पी. सुखबीर फौगाट मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत पी.जी.आई. में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

जल्द होंगे आरोपी काबू : नरेंद्र पाल इस संबंध में कलानौर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें तैयार की गई हैं। जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।