अरविंद केजरीवाल जनता को गुमराह कर रहा:  नायब सैनी

6/14/2018 12:27:32 PM

पंचकूला (धरणी): प्रदेश के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा अरविंद केजरीवाल जनता को गुमराह कर रहा है। दिल्ली की जनता से जो वायदा करके सत्ता में आया उन वायदों में से एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाया और पानी सीधा भाखड़ा से जा रहा है। केजरीवाल इस मामले को तूल पकड़ कर जनता के सामने अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहा है। 

वहीं, हमारी सरकार ने खेलों को बढ़ावा दिया है। खिलाडिय़ों के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं है आज का युवा खेल में बढ़चकर भाग ले रहा है और विदेशों से पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल में जितना पैसा हरियाणा पर खर्च किया, उससे कतई प्रदेश की जनता को फायदा नहीं हुआ किसी भी गरीब वर्ग को इस अभियान से कोई सुविधाओं नहीं मिली वहीं, हुड्डा के कार्यकाल में सभी वर्ग प्रभावित जनता में एक डर का माहौल था।

Deepak Paul